फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stones falling continuously on Tanakpur-Tawaghat road

Pithoragarh News: टनकपुर-तवाघाट सड़क पर लगातार गिर रहे पत्थर

Sat, 15 Jul 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Stones falling continuously on Tanakpur-Tawaghat road
धारचूला के घटखोला के पास बोल्डर और मलबा आने से बंद सड़क। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र में भारी बारिश के चलते टनकपुर-तवाघाट सड़क कई जगहों पर मलबा आने से बंद हो गई है। सड़क बंद होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों को जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे से भारी बारिश शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही। इससे आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोग सहमे रहे। भारी बारिश से घटखोला, दोबाट, एलागड़, टीवी टावर के पास पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर गया। शनिवार को सड़क बंद होने से एनएचपीसी तपोवन के कर्मचारियों को भी कार्य पर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एनएचपीसी के कर्मचारी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि संविदा और स्थाई करीब 150 कार्मिक सड़क बंद होने के चलते कार्यालय नहीं पहुंच पाए। वहीं दारमा, व्यास और चौंदास घाटी के गांवों के ग्रामीण ऊपरी क्षेत्र में नहीं जा पाए। हिलवेज कंपनी के कर्मी सड़क खोलने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर तवाघाट-लिपुलेख सड़क लामारी और छियालेक में पिछले कई दिनों से बंद है। गर्ग एंड गर्ग कंपनी के कर्मी सड़क से भारी बोल्डर और मलबा हटाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह खोलने में चार-पांच दिन का समय और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed