फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   State government will operate two days a week my plane

सप्ताह में दो दिन राज्य सरकार अपना विमान चलाएगी

Sun, 25 Dec 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
State government will operate two days a week my plane
हवाईसेवा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने देहरादून से नैनीसैनी हवाईपट्टी तक अपना विमान चलाने का फैसला लिया है। डीजीसीए की अनुमति न मिल पाने के कारण निजी विमान कंपनी ने फिलहाल अपनी विमान सेवा शुरू करने से असमर्थता जताई है। इस दिक्कत के बीच राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि देहरादून से नैनीसैनी तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को नौ सीटर विमान आएगा। यह सेवा मुफ्त रहेगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे राज्य सरकार का विमान यहां पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि नैनीसैनी से देहरादून तक और देहरादून से नैनीसैनी तक यात्रा मुफ्त में होगी। इसमें यात्रा करने के लिए बीमार, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को ही वरीयता दी जाएगी। यदि पिथौरागढ़ से देहरादून जाने वाले यात्रियों की संख्या नौ से ज्यादा बढ़ेगी तो डीएम ही प्राथमिकता के आधार पर यह तय करेंगे कि किसे भेजा जाए। डीएम ने बताया कि देहरादून से भी कुछ यात्री इसी विमान से पिथौरागढ़ आएंगे। विमान करीब एक घंटा नैनीसैनी हवाईपट्टी में रुकने के बाद देहरादून को लौट जाएगा। डीएम ने जरूरतमंद लोगों से विमान से यात्रा के लिए तत्काल संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन


बता दें कि 20 दिसंबर को नैनीसैनी हवाईपट्टी में विमान की ट्रायल लैंडिंग हुई थी, लेकिन अगले दिन विमान के बजाए हेलीकॉप्टर नैनीसैनी में उतरा था। हवाईसेवा को लेकर उसके बाद राजनैतिक दलों में बयानबाजी का दौर शुरू हुआ। सरकार ने इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए अब यह फैसला लिया है कि जब तक निजी विमान कंपनी को डीजीसीए की अनुमति नहीं मिल जाती तब तक वह अपना विमान सप्ताह में दो दिन लगातार चलाते रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सेवा रोकने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू न होने से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वड्डा कस्बे में केंद्र सरकार और भाजपा का पुतला फूंका। विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक प्रतिनिधि सौन ने कहा कि भारत सरकार की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई पट्टी को उड़ान शुरू होने के लिए उपयुक्त बताया था। राज्य सरकार ने हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की तो केंद्र सरकार ने महानिदेशक नागरिक  उड्डयन की अनुमति न देकर उड़ान शुरू होने में बाधा डाल दी। वड्डा व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश खड़ायत ने कहा कि इस अन्याय का बदला आने वाले चुनाव में जनता भाजपा से लेगी। इस दौरान सुवाकोट के प्रधान राकेश कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गिरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीवन कोहली, निर्मल सौन, रवि थरकोटी, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed