फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Star Fair begins with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ थल मेला शुरू

Sat, 13 Apr 2019 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 13 Apr 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Star Fair begins with colorful programs
थल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : पिथौरागढ़
थल के व्यापारिक मेले का आगाज हो गया है। उद्घाटन अवसर पर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मन मोहक झांकी निकाली, रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सत्याल ने किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति बचाने के लिए इस तरह के मेलों को सहेजने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने मेले को हर संभव मदद करने की बात कही। उद्घाटन अवसर पर राजपूत पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गीत, वंदना गीत प्रस्तुत किए। मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, शिवालिक पब्लिक स्कूल. सरस्वती शिशु मंदिर, मानस चिल्ड्रन स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मल्लिकार्जुन स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘हाय काकड़ी झीले मा, नून पिस्यो सिलै मा’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी। छलिया नर्तकों ने नृत्य से धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह सत्याल, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, अर्जुन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, सुरेंद्र पांगती, गंगा सिंह मेहता, सुनील सत्याल, बबलू सामंत, राजू पंचपाल, दीरज जोशी, नीरज जोशी, तेन सिंह चुफाल, दान सिंह बिष्ट, मनोहर सत्याल, गोविंद सत्याल, सुदामा जोशी, नानू वर्मा ने मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन कृष्ण गोपाल पंत, हिमाद्री बृजवाल, नरेश जोशी ने किया। मेले में सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed