फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stalled in large part to the city water supply

नगर में बड़े हिस्से में पेयजल सप्लाई ठप

Sun, 04 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Stalled in large part to the city water supply
सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट से पानी भरने को लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नगर के 40 फीसदी हिस्से में रविवार को पेयजल सप्लाई ठप रही। एक सप्ताह के भीतर जीरो सप्लाई होने का यह दूसरा मामला है। जल संस्थान के अधिकारी बताते हैं कि घाट पंपिंग योजना से शनिवार को पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। इस कारण लोनिवि डाकबंगले के पास बनी टंकी में पानी स्टोर नहीं हो पाया। नतीजतन सेरा, खड़कोट, घंटाकरण, लुंठ्यूड़ा, जीआईसी रोड पर पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन


उपभोक्ता रविवार सुबह सात बजे से नलों में पानी आने का इंतजार कर रहे थे, जब पानी नहीं आया तो सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट और हैंडपंपों के लिए दौड़ लगानी शुरू कर दी। इस बार जल संस्थान की व्यवस्था इतनी चौपट हो गई है कि बारिश के मौसम में भी लोगों को गंभीर पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। बताया गया कि घाट पंपिंग योजना के पंप बिल्कुल नाकाम हो गए हैं। उनसे अब पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। बारिश के दिनों में सिल्ट आने के कारण कई दिन तक सप्लाई बंद की गई। अब पंपों में खराबी का बहाना बनाकर लोगों को परेशानी में डाला जा रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता सीएस चनकन्याल ने कहा कि घाट योजना से शनिवार को पंपिंग नहीं हो पाई। बिजली की लाइन में फाल्ट आने से यह समस्या पैदा हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन


अवैध कनेक्शन अब भी हो रहे जारी
नगर में अवैध कनेक्शनों को हटाने के बजाए विभाग की शह पर नए अवैध कनेक्शन अब भी जारी हो रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि विभाग के छोटे कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ लोगों ने तो मेन लाइन से ही कनेक्शन ले लिए हैं। इनमें 24 घंटे पानी चलता है। विभाग ने अब तक एक भी अवैध कनेक्शन नहीं हटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed