{"_id":"6765a8db3ea2d633fd0a407e","slug":"sports-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-121689-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ बना हॉकी का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ बना हॉकी का चैंपियन
Fri, 20 Dec 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में पिथौरागढ़ के हॉकी खिलाड़ियों ने सीमांत जिले का नाम रोशन किया है। पिथौरागढ़ हॉकी का चैंपियन रहा जबकि फुटबॉल में उपविजेता बना। हॉकी में पिथौराढ़ की टीम ने चंपावत को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी है।
देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत अंडर-17 वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। चंपावत को 5-3 से हराकर पिथौरागढ़ विजेता बना। फुटबॉल में पिथौरागढ़ की टीम उपविजेता रही। टीम जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश नेगी के नेतृत्व में देहरादून पहुंची। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत की प्रशासक दीपिका बोरा, डीएम विनोद गोस्वामी, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों और युवा कल्याण विभाग को बधाई दी है। संवाद