फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SP took stock of new parking system in the city

- एसपी ने नगर में लिया नई पार्किंग व्यवस्था का जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP took stock of new parking system in the city
पिथौरागढ़। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने नगर में नई पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नई पार्किंग व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी ने कोतवाल रमेश तनवार और यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता के साथ नगर में बनाए गए नए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले से तय टैक्सी स्टैंडों के साथ ही प्रतीक्षा के लिए चयनित किए गए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी बातचीत की, जिसमें लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना की। कहा कि इससे केमू स्टेशन सहित अन्य स्थलों में आवागमन में परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही लोगों ने सड़कों किनारे अनियंत्रित ढंग से खड़े रहने वाले निजी और भारी वाहनों को सुव्यवस्थित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed