फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soldiers will travel from Delhi to Adi Kailash and take stock of security on the border.

Pithoragarh News: दिल्ली से आदि कैलाश की यात्रा कर सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेंगे सैनिक

Thu, 12 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Soldiers will travel from Delhi to Adi Kailash and take stock of security on the border.
पिथौरागढ़ में पदयात्रा कर पहुंचे सैनिकों का स्वागत करते पूर्व सैनिक संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। भारतीय सेना के जवान आदि कैलाश तक पद यात्रा कर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। वहीं सेना मुख्यालय तक सीमा पर बसे लोगों की समस्याएं और विकास में बाधक बन रहीं चुनौतियों को पहुंचाएंगे। दिल्ली से 17 असम रेजीमेंट के 14 सदस्यीय सैनिकों का दल पद यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां पूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि दिल्ली से सैनिकों के जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बताया कि पद यात्रा का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही क्षेत्र के विकास और इसमें आने वाली चुनौतियों को जानना है। जानकारी एकत्र कर सैनिक इसे सेना मुख्यालय तक पहुंचाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर सेना की तरफ से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के साथ ही विकास के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बताया कि टीम का नेतृत्व ले. आर्यन वर्मा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed