फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP and SSB soldiers stand guard at the border in minus 35 degrees in pithoragarh

देश सेवा का ऐसा जुनून: माइनस 35 डिग्री में सीमा की चौकसी पर डटे ITBP और SSB के जवान, पाला गिरने से बढ़ी ठंड

Mon, 08 Jan 2024 02:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाला गिरने से तापमान में भारी गिरावट के चलते भारत-चीन-नेपाल सीमा पर चौकसी कर रहे जवानों के सामने चुनौती काफी बढ़ गई है। कालापानी से लेकर नाभीढांग का तापमान माइनस 26 से माइनस 35 डिग्री तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
ITBP and SSB soldiers stand guard at the border in minus 35 degrees in pithoragarh
कालापानी के पास नेपाल सीमा पर बर्फ में गश्त करते जवान। संवाद

विस्तार

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भले ही बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही हो लेकिन रात में पाला गिरने से तापमान में भारी गिरावट के चलते भारत-चीन-नेपाल सीमा पर चौकसी कर रहे जवानों के सामने चुनौती काफी बढ़ गई है। कालापानी से लेकर नाभीढांग का तापमान माइनस 26 से माइनस 35 डिग्री तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन


सीमा की सुरक्षा के लिए भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी और भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की तैनाती है। बदलते मौसम के चलते इस बार अक्तूबर से इन क्षेत्रों में नाम मात्र की भी बारिश नहीं हुई है। इस कारण कालापानी और नाभीढ़ांग में कहीं-कहीं पर ही पहले से जमी बर्फ है। बावजूद इसके रात के समय पाला गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड के इन इलाकों में घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक खत्म, 18 हजार लोगों के सामने खड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में तापमान माइनस 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित बाॅर्डर आउट पोस्ट में आपूर्ति होने वाला पानी भी जम गया है। जवान दिन की धूप में नलों में जमे पानी को पिघलाकर उसका उपयोग कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों को शीतकाल से निपटने के लिए पूर्व में ही सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed