फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soldiers planted India-Nepal friendship sapling in Sorgarh Fort

Pithoragarh News: सैनिकों ने सोरगढ़ किले में लगाया भारत-नेपाल मैत्री पौधा

Sun, 26 Nov 2023 09:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Soldiers planted India-Nepal friendship sapling in Sorgarh Fort
पिथौरागढ़ में हिमालय बचाओ की शपथ लेते भारत-नेपाल के सैन्य अ​धिकारी और जवान। संवाद

विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल सेना के अधिकारी और जवानों ने रविवार को केएमवीएन की ओर से संचालित लंदन फोर्ट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किले के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।

टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने दोनों देशों के अधिकारी और जवानों को किले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय के अनुसार इसका नाम बदलता रहा है। पहले यह गोरखा किला, फिर बाउलकीगढ़, फिर लंदन फोर्ट और अब सोरगढ़ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। अधिकारियों ने लंदन फोर्ट परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत भारत-नेपाल मैत्री के लिए रोपा।
विज्ञापन

दोनों देशों के जवानों ने गुरुरानी की हिमालय बचाओ अभियान मुहिम का स्वागत किया। अधिकारियों ने गुरुरानी को स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने किले के रखरखाव की भी सराहना की। इस मौके पर कुमाऊं रेजीमेंट के कैप्टन अभिनव शर्मा, सूबेदार दीपक धामी, नेपाल आर्मी के मेजर अनिल बसनेत समेत जवान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed