{"_id":"613ba81c8ebc3e0b145b1319","slug":"sog-came-into-existence-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld437511849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में अस्तित्व में आई एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में अस्तित्व में आई एसओजी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लंबे समय से भंग चल रही एसओजी अस्तित्व में आ गई है। अस्तित्व में आते ही एसओजी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है। पहले दिन एसओजी ने 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
पिथौरागढ़ में लंबे समय से एसओजी भंग चल रही थी। एसओजी के भंग होने के बाद नशा तस्करी सहित अन्य अपराध लगातार बढ़ते जा रहे थे। नवागत एसपी लोकेश्वर सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही एसओजी को अस्तित्व में लाने का काम किया है। एसओजी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि निराड़ा गांव में एक व्यक्ति ने घर के पास अवैध शराब रखी है। एसओजी ने मौके पर जाकर अंग्रेजी शराब की 23 पेटियां बरामद कीं। उन्होंने नीरज सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
चुनाव के दौरान अवैध शराब के परिवहन पर लगेगी रोक
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि एसओजी के अस्तित्व में आने के बाद चरस, शराब, स्मैक तस्करी पर रोक लगेगी। इसके अलावा स्पेशल अपराध की गुत्थी सुलझाने के लिए एसओजी का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव के दौरान शराब तस्करी पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।