{"_id":"618029125009ff40a678c978","slug":"snowfall-in-munsyari-pithoragarh-news-hld4433781196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि
विज्ञापन
मुनस्यारी में हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का छठा हिमपात और खलिया टॉप में सीजन का पहला हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
निचले क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ठंड भगाने के लिए लोगों को कई जगह अलाव जलाकर आग सेकनी पड़ी। इसके बावजूद लोग ठंड से ठिठुर रहे थे।
सोमवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद मुनस्यारी में ओलावृष्टि हुई। खलियाटॉप में सीजन का पहला हिमपात हुआ।
विज्ञापन
मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरंभा, मिलम, नंदा देवी, छिपला केदार, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा सहित कई अन्य हिस्सों में बर्फ गिरी। हिमपात के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विभिन्न हिस्सों में बादलों के छाने के कारण सीमांत पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।