फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall broke the record of 2014

बर्फबारी ने 2014 का रिकार्ड भी तोड़ा

Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Snowfall broke the record of 2014
धारचूला के गुंजी पोस्ट से बर्फ हटाते हिमवीर। - फोटो : पिथौरागढ़
धारचूला का उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से पूरी तरह लकदक हो गया है। वर्ष 2014 के बाद क्षेत्र में इतनी अधिक बर्फबारी हुई है। इस सीजन में 10 वीं बार 50 सेमी से अधिक बर्फबारी हो गई है। आईटीबीपी की अग्रिम चौकियोें के अंदर भी बर्फ है। बावजूद इसके चीन सीमा पर हिमवीर लगातार गश्त कर रहे हैं। हिमवीरों को सावधानी के साथ सीमा की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


व्यास घाटी में कैलास मानसरोवर और छोटा कैलास यात्रा मार्ग बर्फ से ढक चुके हैं। आईटीबीपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2014 के बाद बर्फबारी का ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। आईटीबीपी की सीमा की अग्रिम चौकियों के अंदर तक बर्फ है। जवान पहले चरण में चौकियों के अंदर से बर्फ हटाने में जुटे हैं। दूसरे चरण में एक चौकी से दूसरी चौकी तक पहुंचने के लिए रास्ते साफ किए जाएंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। धूप खिलने के दौरान ग्लेशियरों के खिसकने का भी खतरा बना हुआ है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में सीमा की निगरानी को तैनात जवानों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed