{"_id":"41d528d2586a303404ee479c498d21df","slug":"snow-on-the-land-route-stop-munsyari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग पर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमपात से थल-मुनस्यारी मार्ग पर बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को आधी रात के बाद हुए हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर कालामुनि में भारी बर्फ गिरी है। वहां से वाहनों का निकल पाना संभव नहीं हो रहा है।
लोनिवि ने बुधवार को दोपहर बाद बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई है, लेकिन शाम तक सड़क से बर्फ नहीं हट पाई थी। यदि मौसम सामान्य रहा तो बृहस्पतिवार से इस रोड पर वाहनों का संचालन होने लगेगा। वहीं, लोगों को मुनस्यारी से जिला मुख्यालय जाने के लिए मदकोट, जौलजीबी वाली सड़क से निकलना पड़ा।
इसमें उनको 60 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
मुनस्यारी तहसील मुख्यालय का तल्लाजोहार से संपर्क भंग रहा। मुनस्यारी से तल्लाजोहार, नाचनी, तेजम जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोनिवि ने पहले एलान किया था कि थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि में स्थायी रूप से स्नोकटर रखा जाएगा, लेकिन बर्फ गिरने के बाद भी यह व्यवस्था नहीं की गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि कालामुनि से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह से यातायात बहाल हो जाएगा, लेकिन वाहन चालकों को कुछ दिनों तक सुबह के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि बर्फबारी के बाद पाला गिरता है।
उसमें वाहनों के रपटने का खतरा बना रहता है। उधर, जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि थल-मुनस्यारी रोड के सिवाय सभी सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। बारिश और बर्फबारी से अन्य सड़कें बंद नहीं हुई।