फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sit-in protest held at BRO office in Dharchula over water supply

Pithoragarh News: धारचूला में पानी के लिए बीआरओ कार्यालय में दिया धरना

Fri, 09 Oct 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest held at BRO office in Dharchula over water supply
धारचूला(पिथौरागढ़)। हाट के ग्रामीणों ने पानी की मांग पर बीआरओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने बीआरओ पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए इसे जल्द ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

हाट के ग्रामीणों ने धरना देते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान बीआरओ की हिलवेज कंपनी ने पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। ऐसे में वे पिछले छह महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई बार प्रशासनिक और बीआरओ के अधिकारियों से लाइन ठीक करने की मांग की गई। एसडीएम के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक नहीं किया गया। मजबूरन उन्हें बारिश के पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। इस मौके पर बीआरओ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शनिवार 10 बजे तक इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण धरने से उठे। इस मौके पर भूपाल रावल, शंभू गुरुंग, नीरू धामी, बसंती देवी, तारा देवी दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed