{"_id":"7e8c8c2819471347631c9e5ba98ba717","slug":"snow-on-the-high-peaks-of-munsyari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Dec 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल लिपटे रहे। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में आज धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। मुनस्यारी में उच्च हिमालयी चोटियों पर हिमपात हुआ। पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा की चोटियों पर सुबह से ही हिमपात शुरू हो गया। धारचूला तहसील में कुटी, नाभीढांग में बर्फ गिरी है।
विज्ञापन