{"_id":"69e26ec903c36ab2c102d4d8","slug":"skills-in-limbo-vocational-education-stalled-in-13-schools-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-138083-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अधर में कौशल, 13 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अधर में कौशल, 13 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ठप
Fri, 17 Apr 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। 13 राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1766 छात्र-छात्राओं की व्यावसायिक शिक्षा ठप हो गई है। शिक्षा विभाग और एक निजी संस्था के बीच अनुबंध समाप्त होने से यह स्थिति बनी है।
इससे इन छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 में कौशल आधारित शिक्षा देने के उद्देश्य से इन विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया था। तब से आईटी, आईटीईएस, रिटेल और ब्यूटी एंड वैलनेस जैसे कार्यक्रम संचालित हो रहे थे।
यह कार्यक्रम विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक संस्था के माध्यम से अनुबंध पर चल रहा था। यह अनुबंध बीते 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया। नए शिक्षा सत्र के शुरुआती दिनों में ही छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से व्यावसायिक शिक्षा पढ़ाने वाले शिक्षक भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शासन से अब तक नहीं मिला है स्पष्ट दिशा निर्देश
व्यावसायिक शिक्षा और विद्यालयों में भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में इस कार्यक्रम के संचालन के संबंध में शासन स्तर से अब तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में जिले के विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सभी गतिविधियां बंद हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
फिलहाल कंपनी और शिक्षा विभाग के बीच अनुबंध समाप्त होने के बाद से छात्र-छात्राएं इन महत्वपूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। शासन से निर्देश प्राप्त होने पर कार्यक्रम को फिर से संचालित की जाएगी।
मान सिंह बिष्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -