{"_id":"673e2ae19f7bef7c190f102c","slug":"situation-unemployment-visible-rally-crowd-20000-pithoragarh-news-c-8-hld1003-464776-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रैली में दिखा बेरोजगारी का आलम, 20000 का रेला उमड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रैली में दिखा बेरोजगारी का आलम, 20000 का रेला उमड़ा
Thu, 21 Nov 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आयोजित प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में बेरोजगारी का आलम साफ दिखा। सेना के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के 20,000 से अधिक युवा पहुंचे थे। देश में बेरोजगारी किस कदर व्याप्त है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए हो रही भर्ती में स्नातक और परास्नातक कर चुके युवा भी हिस्सा लेने आए हैं। इनमें कई युवा ऐसे भी हैं जो कई बार सेना भर्ती में शामिल हो चुके हैं।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 12 से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती का आयोजन हो रहा है। 12 नवंबर से अब तक देश के विभिन्न राज्यों से 25,000 से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर रोजगार पाने का सपना लिए यहां पहुंचे हैं।
बुधवार को यूपी से ही एक ही दिन में 20,000 से अधिक युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। अगले एक सप्ताह में अन्य राज्यों से युवाओं के बड़ी संख्या में भर्ती रैली में शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है देश में बेरोजगारी किस कदर हावी है और युवा रोजगार पाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। मैंने बीए किया है। बेरोजगारी है तो मजबूरी में प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए आना पड़ा है। गांव से अन्य साथी भी आए हैं। अधिकतर ग्रेजुएट हैं। - विवेक कुमार, बिजनौर यूपी।
जीडी भर्ती के लिए आया हूं। इंटरमीडिएट योग्यता मांगी गई है। बीएससी किया है। 18 बार अब तक सेना भर्तियों में शामिल हो चुका हूं। एथलीट हूं। संघर्ष जारी है। - कृष्ण कांत गुप्ता भोजपुर, बिहार।
इन पदों पर चल रही है भर्ती
मध्य कमान, जोन-2 के राज्यों ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड के युवाओं की 12 से 27 नंबर 2024 तक पिथौरागढ़ मिलिट्री स्टेशन (उत्तराखंड) में रोजाना सुबह पांच बजे से आयोजित की जा रही है।
इन्फैंट्री बटालियन (टीए) कुमाऊं, 153 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) डोगरा और 151 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) जाट की जीडी के लिए 88, 11 पदों पर सैनिक (क्लर्क), 06 पदों पर सैनिक (कुक), एक पद पर सैनिक (स्पेशल कुक), पांच पदों पर सैनिक नाई, 03 पदों पर सैनिक स्वच्छक, एक पद पर सैनिक कारपेंटर, दो पदों पर सैनिक मसाल्ची की भर्ती होनी है।
कई युवाओं की टोली सुबह ही बैरंग लौटी, बोले-नहीं ले पाए हिस्सा
टनकपुर (चंपावत)। युवाओं की कई टोलियां सुबह भर्ती की लाइन में तो लगीं, लेकिन भीड़ अधिक होने पर लौट आई। इनमें दोपहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में अयोध्या के रानीबाग के भाष्कर यादव, अनुराग सिंह, मऊ के विशाल यादव बोले- वे 18 नवंबर को पिथौरागढ़ पहुंच चुके थे। वे बुधवार को भर्ती के लिए मंगलवार की देर रात दो बजे से लाइन में लगे थे। बुधवार सुबह पांच बजे अंदर लेना था, लेकिन एलाउंस हुआ कि अधिक भीड़ मत लगाओ। धक्का मुक्की के बीच वह लौट आए। रास्ते में सूचना मिली कि लाइन अंदर लेनी शुरू हो गई है, लेकिन तब तक वह पिथौरागढ़ से काफी आगे आ चुके थे। वह अव्यवस्था और दिक्कत के चलते लौटता पड़ा, लेकिन वह आगे के अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे और भर्ती होंगे।
यूपी और उत्तराखंड की बसों का संचालन पीलीभीत चुंगी से हुआ
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ से टैक्सी, बस आदि से आने वाले युवाओं के लिए रोडवेज परिसर में दिक्कत को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने पीलीभीत चुंगी से बसों का दोपहर बाद से संचालन शुरू किया। इससे युवाओं का टैक्सी समेत अन्य वाहनों से शाम को जल्दी आने पर बसों से जाना शुरु हुआ। एआरएम नरेंद्र गौतम स्वयं शाम से बसों का पीलीभीत चुंगी से संचालन कराने में जुटे।
चंपावत से दिल्ली जाना हुआ मुश्किल
चंपावत। जिला मुख्यालय से लोगों के लिए दिल्ली जाना मुश्किल रहा। लोहाघाट की बसें सेना भर्ती में शामिल युवाओं के लिए पिथौरागढ़ भेजी गईं। ऐसे में दिल्ली जाने वालों को टैक्सी में जाना पड़ा। कुछ लोगों ने बस से टनकपुर तक का सफर किया। उसके बाद वह वहां से दिल्ली के लिए निकले। देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए उसने बस का एक घंटे तक इंतजार किया। अब टैक्सी बुक कर खटीमा तक जाएंगे। वहां से फिर बस से दिल्ली के लिए निकलेंगे।