फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sinks come in the area Julagat

डूब क्षेत्र में आएगा झूलाघाट

Wed, 10 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो /अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 10 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sinks come in the area Julagat

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे के लोग पंचेश्वर बांध निर्माण की तैयारी शुरू होने के बाद से भारी आशंका में हैं। यदि बांध बनता है तो झूलाघाट भी डूब क्षेत्र में आ जाएगा और कस्बे का अस्तित्व तो समाप्त होगा ही, साथ में इस इलाके में प्रस्तावित बड़ी परियोजनाएं भी अधर में लटक जाएंगी।

विज्ञापन


पिछले साल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल का दौरा किया था तब पंचेश्वर बांध के निर्माण का ऐलान किया था। यदि पंचेश्वर बांध बनता है तो झूलाघाट सबसे पहले उसके डूब क्षेत्र में आ जाएगा। हालांकि पिछले 52 वर्षों से पंचेश्वर बांध निर्माण की चर्चा चल रही है। कभी नेपाल से तो कभी भारत से बांध के विरोध में आवाजें उठती रही।
विज्ञापन


अब यदि पंचेश्वर बांध बनता है तो सबसे पहले महाकाली के किनारे प्रस्तावित टनकपुर-जौलजीबी रेल लाइन, सड़क का काम अटक जाएगा। व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा का कहना है कि बड़ी बांध परियोजनाओं से सबसे बड़ी समस्या विस्थापन की आती है। लोगों को अपनी मातृभूमि छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं कि बांध का निर्माण किसी भी नजरिए से ठीक नहीं है। यदि बिजली परियोजना के लिए बांध का निर्माण जरूरी हो तो छोटे स्तर के बांध बनाए जाएं। ताकि उनसे डूब क्षेत्र कम आए। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पंचेश्वर बांध का विरोध करते हैं। वह कहते हैं कि बांध बनने से रेल लाइन बनाने की योजना समाप्त हो जाएगी।


नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत रे ने पिछले महीने यहां का दौरा किया था। उस समय उन्होंने पंचेश्वर बांध परियोजना और भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए तीन मोटर पुलों और छह झूलापुलों के निर्माण की बात भी कही थी लेकिन जब बांध परियोजना बनेगी तो पुलों का निर्माण कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed