फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Single Doctor in PHC Muwani

36 ग्राम पंचायतों के उपचार की एक चिकित्सक पर जिम्मेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Single Doctor in PHC Muwani
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी। - फोटो : PITHORAGARH
मुवानी (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मुवानी में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। न विशेषज्ञ डॉक्टर, न किसी प्रकार की मशीनें। क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों की 20 हजार से अधिक की आबादी अस्पताल होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

कनालीछीना, बेड़ीनाग, डीडीहाट के रोगियों को उपचार के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। तीन विकासखंडों की इतनी बड़ी आबादी के लिए सिर्फ एक डॉक्टर है। लोग लगातार अस्पताल के उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने पीएचसी में पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड मशीन, महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए आंदोलन का निर्णय लिया है। बुजुर्गों, महिला रोगियों को नवजातों की जांच के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डॉक्टर की तैनाती जरूरी है। जरूरी जांचें करवाने के लिए मशीनों की सख्त जरूरत है। सरकार को नये अस्पताल खुलने के बजाय पुराने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना चाहिए।
- गोदावरी बम, प्रधान, दिगरा-मुवानी, कनालीछीना।
सरकार को गरीबों की सेहत की चिंता करनी चाहिए। अस्पताल तो सुविधा के नाम पर खोला है लेकिन यहां से लोग जिला मुख्यालय के लिए ही रेफर होते हैं। सुविधाओं का विस्ता करने की जरूरत है।

- कमलदीप बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, दिगरा-मुवानी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर रेफर किया जाता है। अस्पताल में पैथोलॉजी बेहद जरूरी है। इससे क्षेत्र की गरीब जनता को जांच के लिए जेब ढीली न करनी पड़े।
- सोबन सिंह कार्की, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, मुवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed