फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Singh and Rahul won the mini-marathon

जितेंद्र और राहुल ने जीती मिनी मैराथन

Wed, 27 Jan 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट यूथ क्लब की ओर से आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जितेंद्र मेहरा और जूनियर वर्ग में राहुल धप्वाल प्रथम स्थान पर रहे। 3500 मीटर की इस दौड़ का मकसद युवाओं में एथलेटिक्स के प्रति चेतना जगाना और उनको स्वस्थ रहने के टिप्स देना था।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में राजेंद्र पानू ने दूसरा, विपिन चुफाल ने तीसरा स्थान बनाया। इसी तरह जूनियर वर्ग में लक्ष्मण राम ने दूसरा और मनोज चुफाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीडीहाट यूथ क्लब के अध्यक्ष संजू पंत, तहसीलदार पीसी पंत, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ को देखने और युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed