फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sick Ex-Serviceman breaks road due to lack of road

सड़क के अभाव में बीमार पूर्व फौजी ने रास्ते में ही तोड़ा दम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sick Ex-Serviceman breaks road due to lack of road
खीम सिंह धामी, फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सड़क के अभाव में बंगापानी तहसील के दारमा गांव निवासी बीमार पूर्व सैनिक को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। डोली में उपचार के लिए ले जा रहे पूर्व सैनिक ने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पांच लाख की आबादी वाले सीमांत पिथौरागढ़ जिले की तीन लाख की आबादी गांवों में रहती है। ज्यादातर गांव आज भी सड़क और चिकित्सा सुविधा से वंचित हैं। अस्पताल और सड़क के अभाव के कारण आए दिन ग्रामीण डोली या रास्ते पर दम तोड़ देते हैं। इस बार सड़क की कमी का खामियाजा एक पूर्व फौजी को जान देकर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

एसएसबी से सेवानिवृत्त आलम दारमा निवासी खीम सिंह धामी को न्यूमोनिया की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर परिजन जब उन्हें डोली में बैठाकर अस्पताल ले जाने के लिए बंगापानी को ला रहे थे तो उन्होंने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान विजय सिंह धामी और प्रधान चंद्र सिंह धामी का कहना कि गांव के लिए पिछले पांच वर्षों से सात किलोमीटर लंबी सड़क की कटिंग का काम चल रहा है, लेकिन अब तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में सात किलोमीटर सड़क का न बनना घोर लापरवाही है। उनका कहना है कि क्षेत्र में अच्छे अस्पताल नहीं हैं। आपात स्थिति में मरीज को सड़क तक पहुंचाने में एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है। सड़क के अभाव में आए दिन इसी तरह से लोग रास्ते में दम तोड़ देते हैं। लोगों ने अब शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed