फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shubham, Shivani won the dream race competition

शुभम, शिवानी ने जीती सपनों की दौड़ प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Shubham, Shivani won the dream race competition
धारचूला सपनों की उड़ान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। सपनों की उड़ान के तहत हुई सपनों की दौड़ के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बौन के शुभम कुमार और जूनियर स्तर पर जूनियर हाईस्कूल नागलिंग की शिवानी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र गोठी में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी एमआर लोहिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर की सपनों की दौड़ प्रतियोगिता में बौन के शुभम कुमार प्रथम, कुटी की प्रेमा बिष्ट दूसरे स्थान पर रहीं। सपनों के चित्र प्रतियोगिता में ग्वालगांव की मानसी पहले, दीपा दूसरे, देवल की मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। कविता पाठ में बूंदी के भावेश पहले, बौन की काजल दूसरे, नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर में सपनों की दौड़ के तहत हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल नागलिंग की शिवानी प्रथम इसी स्कूल के प्रिंस दूसरे, दुग्तू के मोहित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सपनों के चित्र प्रतियोगिता में जीआईसी धारचूला के युवराज घुनियाल पहले, नवीन सिंह धामी दूसरे, मोहित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता नाटक दुग्तू हाईस्कूल पहले, नागलिंग दूसरे और जीआईसी धारचूला तीसरे स्थान पर रहा। लेकसल्ला बजानी को सर्वश्रेष्ठ सीआरसी घोषित किया गया। बौन दूसरे, दुग्तू तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता संचालन में शिक्षक भगत राम, भीम सिंह बनग्याल, किशन नबियाल, पुष्पा गर्ब्याल, आभा फकलियाल, गणेश नबियाल, जयराज भट्ट, अर्चना चंद, हीरा बिष्ट, कमला जोशी, पुष्पा कार्की, सुनीता रौतेला, नारायणी, नीमा बिष्ट, सुनीता आर्या, महेंद्र सिंह, तेज राम, दमयंती ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed