{"_id":"59ac33c84f1c1be4278b4ec2","slug":"shop-built-at-a-height-of-9500-feet-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में घिरी 9500 फुट की ऊंचाई पर बनी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में घिरी 9500 फुट की ऊंचाई पर बनी दुकान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
कालामुनि में बारिश के दौरान दुकान में पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी सड़क पर कालामुनि में करीब 100 साल से चल रही एकमात्र दुकान शनिवार रात आई भारी बारिश के दौरान खतरे से घिर गई। थल से मुनस्यारी आने वाले लोग बारिश और बर्फबारी के समय इसी दुकान में रुकते थे और सड़क बंद होने पर उनको इसी दुकान में आसरा मिलता था। करीब 9500 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस दुकान को किशन सिंह के परिवार के लोग तीन पीढ़ियों से चला रहे थे। इस समय किशन सिंह ही इस दुकान का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
किशन सिंह ने बताया कि दुकान के आगे की जमीन शनिवार रात धंस गई और दुकान के भवन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। इससे दरवाजे तिरछे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दुकान की मरम्मत में और दोबारा बनाने में लंबा समय लगेगा, लेकिन लगातार खिसक रही जमीन की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने जरूरी हैं। किशन सिंह ने बताया कि कालामुनि में अक्सर हिमपात के कारण और मलबा आने के कारण सड़क बंद हो जाती है। ऐसी नौबत आने पर लोग इसी एकमात्र दुकान में शरण लेते हैं। दुकान में उनको चाय, पानी मिल जाता है। छोटी-मोटी सामग्री भी दुकान में उपलब्ध रहती है।
विज्ञापन
वह बताते हैं कि हर सीजन में सैकड़ों लोग उनकी दुकान में आकर रुकते हैं। मुनस्यारी से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह दुकान पर्यटकों को बड़ी राहत पहुंचाती आई है। किशन सिंह ने बताया कि दुकान को नए सिरे से तैयार करने का प्रयास करेंगे, लेकिन जमीन में हो रहे कटाव को रोकने के लिए उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन