{"_id":"6ae97d9e21fc82bcf20bab5c","slug":"prisoner-escapes-from-a-jail-in-nepal-alert-issued-along-the-indian-border-as-well-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: नेपाल की जेल से कैदी फरार, भारतीय सीमा पर भी अलर्ट; पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: नेपाल की जेल से कैदी फरार, भारतीय सीमा पर भी अलर्ट; पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी
Tue, 03 Nov 2026 11:52 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:52 AM IST
सार
नेपाल के रोल्पा जिला कारागार से सुरंग बनाकर फरार हुए आठ कैदियों की तलाश तेज हो गई है। कैदियों के भारतीय सीमा में घुसने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट जारी कर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
नेपाल के रोल्पा जिला कारागार से आठ कैदियों के फरार होने के बाद भारतीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों रोल्पा के जिला कारागार से आठ कैदी सुरंग बनाकर भाग गए थे। झूलाघाट के कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि नेपाल के कैदियों के भारत में घुसने की संभावना को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर दो पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। नेपाल के बैतड़ी के डीएसपी दीपक राय ने बताया कि नेपाल प्रहरी फरार कैदियों की खोजबीन कर रही है। भारतीय प्रशासन से भी सीमा पर नजर रखने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
ये कैदी हैं फरार
काली प्रसाद रोकाया, धन बहादुर उर्फ हरि बहादुर, यज्ञ, तिलक भंडारी, राम बहादुर कामी, रेशम राना, कैलाश उर्फ कपिल, निशान उर्फ आदेश भंडारी।
विज्ञापन