फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shooting of 'Sandeep and Pinky Farer' to begin today

आज से शुरू होगी ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग

Sun, 03 Dec 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Sun, 03 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Shooting of 'Sandeep and Pinky Farer' to begin today
नैनीसैनी हवाईपट्टी पर विमान से पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर। - फोटो : अमर उजाला
 यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर रविवार को चार्टर्ड विमान से पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। नैनीसैनी हवाई पट्टी से उनको सुरक्षा के बीच शहर से बाहर एक होटल में ले गया। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अमर उजाला से संक्षिप्त बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा कि वे 25 दिनों तक फिल्म की शूटिंग के लिए पिथौरागढ़ में रहेंगे। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में बॉलीवुड फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से विभिन्न स्थानों पर शुरू हो जाएगी। 31 दिसंबर को पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले झूलाघाट कस्बे में झूलापुल के पास फिल्म का अंतिम दृश्य फिल्माया जाएगा। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोमवार को ही पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। पिथौरागढ़ नगर में फिल्म की पहली शूटिंग लिंक रोड स्थित एक गारमेंट स्टोर में होगी। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के लिए संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


शूटिंग की तैयारियों के लिए 150 लोगों की टीम पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ के होटलों में रहकर तैयारियों का जायजा ले रही है। फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ नगर के सिमलगैर बाजार, रोडवेज स्टेशन, चंडाक, केएमवीएन गेस्ट हाउस के अलावा अंतिम चार दिन भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे में होगी। यहां के पुराने कुछ घरों, झूलाघाट बाजार, महाकाली नदी के किनारे और सीमा पुल पर शूटिंग होकर फिल्म का समापन होगा। फिल्म की कुछ शूटिंग राजधानी दिल्ली में हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में संदीप के रोल में अर्जुन कपूर और पिंकी के रोल में परिणीति चोपड़ा हैं। फिल्म की कहानी में दिल्ली के पॉशकलोनी में रहने वाली कामकाजी लड़की पिंकी को दिल्ली पुलिस का जवान भगाकर पिथौरागढ़ के रास्ते नेपाल ले जाता है। भारत-नेपाल सीमा पुल पर फिल्म के सबसे खूबसूरत सीन के लिए यूनिट के लोगों ने नेपाल सूचना मंत्रालय से बैतड़ी जिला प्रशासन के माध्यम से अनुमति भी ले ली है। पिथौरागढ़ में बड़े पर्दे की दिवाकर बनर्जी की यशराज बैनर तले बन रही फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। जैसे ही लोगों को फिल्म के मुख्य किरदार अर्जुन कपूर के पिथौरागढ़ आने की सूचना मिली तो कई लोग गुलदस्ते लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। अर्जुन कपूर ने भी अपने फैन को नाराज नहीं किया और बच्चों व लोगों से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई। लोगों ने उम्मीद जताई कि फिल्म के रिलीज होने के बाद पिथौरागढ़ की सुंदरता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखेगी और यहां पर पर्यटन का विकास होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed