फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shiva Mahotsava in Gunji

शिव महोत्सव को सीमांत के गिरते पर्यटन को पंख देने का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shiva Mahotsava in Gunji
पिथौरागढ़ के धारचूला गुंजी में इस स्थान पर होगा शिव महोत्सव। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत के गिरते पर्यटन को शिव महोत्सव के आयोजन से पंख मिलने की उम्मीद है। डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल के बाद गुंजी में शिव महोत्सव का आयोजन सीमांत के कारोबार के साथ ही साहसिक पर्यटन को रफ्तार देने का काम करेगा। मार्च 2020 में कोविड के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। साहसिक गतिविधियां भी पूरी तरह बंद रहीं।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर 20 अक्तूबर से भारत-चीन सीमा के गुंजी में शिव महोत्सव कराने का निर्णय लिया। महोत्सव में साहसिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इससे मेहमानों को स्थानीय संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। धारचूला के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के लोग भी इस महोत्सव के प्रति बेहद उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है महोत्सव में पर्यटक अधिक संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रं, अनवाल, गोरखा समाज की संस्कृति को करीब से देखेंगे लोग
पिथौरागढ़। गुंजी में होने वालो शिव महोत्सव में रं, अनवाल, गोरखा समाज की संस्कृति को करीब से देखना का पर्यटकों को मौका मिलेगा। पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन कट्टू की रोटी, फाफर, ज्यां, मरज्या (नमकीन चाय), चैंपियन समेत कई तरह के पौष्टिक स्थानीय व्यंजन खाने के लिए मिलेंगे। शिव महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर के साथ ही पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की यह पहल बेहद सराहनीय है। गुंजी जैसे पावन क्षेत्र में इस तरह का आयोजन निश्चित तौर पर व्यापार को बढ़ावा देगा। पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
- उर्मिला गुंज्याल, संचालिका रं म्यूजियम।
कोविड के बाद साहसिक गतिविधियां पूरी तरह बंद थीं। ऐसे में गुंजी में शिव महोत्सव के आयोजन से साहसिक गतिविधियों का संचालन को भी लाभ मिलेगा।
- योगेश गर्ब्याल, एवरेस्ट विजेता।
कोविड के बाद सीमांत में शिव महोत्सव एक बड़ा आयोजन जिला प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा है। इससे पर्यटन के साथ ही सीमांत का व्यापार को भी फायदा होगा।

- पवन जोशी, जिला उद्योग मंडल, अध्यक्ष।
गुंजी में शिव महोत्सव कराने का निर्णय सराहनीय है। इससे पर्यटकों के आने की उम्मीद है। ऐसे में जिले के होटल कारोबारियों को इस महोत्सव का पूरा फायदा मिलेगा।
- राजेंद्र भट्ट, होटल एसोसिएशन, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed