फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shiva Festival Dharchula

पिथौरागढ़: कलश यात्रा के साथ शिव महोत्सव शुरू

Sat, 18 Feb 2023 06:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Shiva Festival Dharchula
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला मुख्यालय में दो दिनी शिव महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं और अनवाल समुदाय की महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने शुक्रवार को दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव और कलश यात्रा के चलते पूरा क्षेत्र महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने पौराणिक शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन


शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष स्व. दीवान सिंह पतियाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिव महोत्सव शुरू हुआ है जिसमें धारचूला के विभिन्न विद्यालयों के साथ अन्य कलाकार विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लकी-ड्रा भी आयोजित कराया जाएगा। महोत्सव का संचालन महासचिव नरेश दानू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राधा बिष्ट, सभासद बेला शर्मा, राधा मर्तोलिया, जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट, मेला कमेटी के संरक्षक भागेश्वरी गर्ब्याल, जसमा गुंज्याल, आशा गर्ब्याल, ममता गर्ब्याल, क्षमा गर्ब्याल, सीमा रोंकली, बिंदु रोंकली, प्रेमा कुटियाल, अरविंद रोंकली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed