फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shauka Day Comptition in Thal

शौका दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shauka Day Comptition in Thal
चंद्र सिंह दस्पा, जौहार संस्कृति के संयोजक। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। जोहार की संस्कृति के प्रचार, प्रसार और जोहार की आने वाली नई पीढ़ी को अपनी बोली भाषा और संस्कृति से जोड़ने के लिए 23 अप्रैल को शौका दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जोहार शौका संस्कृति प्रतियोगिता के संयोजक अयोध्या में भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधक चंद्र सिंह दास्पा ने बताया कि शौका दिवस के लिए छोटे बच्चों की प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें प्रतिभागी बच्चे अपनी बोली में दो मिनट की वीडियो क्लिप बनाकर भेजेंगे। इसमें उन्हें अपने नाम के साथ माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, अपने मूल गांव का नाम अपनी शौका भाषा में बोलेंगे। जोहार के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान करने वाले इन छह महान विभूतियों सुनपति शौका, महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हर सिंह जंगपांगी, दीवान सिंह टोलिया (टुल्ली सैप), खुशाल सिंह मर्तोलिया (मुर्तुल्ली सैप), भागीरथी पांगती (भाग दी) के किरदारों की भी जानकारी देनी है। इसके लिए भूपाल सिंह लस्पाल, लक्ष्मण सिंह पांगती और मंजू पांगती को निर्णायक मंडल का सदस्य नामित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed