फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sharing of water lost to perspiration Water Institute

पानी बांटने में जल संस्थान के छूटे पसीने

Wed, 18 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Wed, 18 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sharing of water lost to perspiration Water Institute
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

नगर में गंभीर पेयजल संकट से निपटने में जल संस्थान को इस बार खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। यहां से पांच किलोमीटर दूर सुकल्याड़ी स्रोत से पानी लाकर नगर में पिकअप वाहन से बांटा जा रहा है। नगर के हर हिस्से में पेयजल को लेकर हाहाकार की स्थिति बनी है। पिछले दिनों की बारिश से स्रोतों को कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन


जल संस्थान की गोरघटिया पेयजल योजना में पानी की मात्रा बहुत कम हो गई है। जाड़ापानी स्रोत का पानी 15 दिन पहले सूख चुका है। अब लोगों को पानी जुटाने के लिए रोज परेशान रहना पड़ रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी अच्छी बारिश नहीं होती तो आने वाले दिनों में संकट और गहरा जाएगा। 
विज्ञापन


बाता उमडाडा पेयजल योजना की लाइन टूटी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। इस तहसील में बाता उमडाडा गांव को जाने वाली पेयजल लाइन सड़क निर्माण के दौरान टूट गई है, जिससे गांव में एक महीने से पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। गांव के लोगों ने कहा कि लोनिवि के जिस ठेकेदार की गलती से पेयजल लाइन टूटी है वह लाइन जोड़ने के बजाए लोगों को धमका रहा है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि यदि जल्दी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे। बाता निवासी छात्रनेता प्रदीप रथ्याल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को गंदे नालों का पानी एकत्र कर गुजारा करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed