फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sharda taxing people besieged by EO

शारदा चुंगी के लोगों ने किया ईओ का घेराव

Thu, 12 Feb 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 12 Feb 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
शारदा स्नानघाट में आबादी के निकट शौचालय निर्माण को लेकर शारदा चुंगी कालोनी के लोग भड़क उठे हैं। शौचालय निर्माण के विरोध में ईओ का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने शौचालय के स्थान पर पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शारदा स्नानघाट में र्सावजनिक शौचालय का निर्माण किए जाने से शारदा चुंगी कालोनी के लोगों में भारी गुस्सा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को ईओ शेखर चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे तो कालोनी के लोगों ने उनका घेराव कर दिया। सूचना पर उप जिलाधिकारी जेएस राठौर भी मौके पर पहुंचे गए। कालोनी के लोगों का कहना था कि आबादी के समीप सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने से खासी परेशानी होगी। वातावरण दूषित होगा। मल-मूत्र प्रवाहित होने से शारदा नदी भी दूषित होगी। उप जिलाधिकारी ने शौचालय का निर्माण न कर वहां पुलिस चौकी बनाए जाने का भरोसा दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। प्रदर्शन में गोपाल कार्की, सुभाष शारदा, भगवान दास, शंकर श्याम लाल, महिपाल, मोहनी देवी, नेहा कुमारी, राजकिशोर मुरारी, किशोर शर्मा, रामअवतार, कैलाश प्रसाद आशा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed