फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shake the administration's decision to stay Goripar movement

गोरीपार वालों के आंदोलन के फैसले से हिला प्रशासन

Fri, 11 Sep 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
गोरीपार क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों के लोगों की ओर से 14 सितंबर से जौलढुंगा में सामूहिक अनशन की चेतावनी से प्रशासन में खलबली मची है। गोरीपार के 130 लोगों ने एक साथ आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने गोरीपार क्षेत्र के लिए स्वीकृत कामों की जानकारी दी। कहा कि गोरीपार जाने के लिए बसंतकोट पर मोटर पुल बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं और दिल्ली की ब्रिज कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम सौंपा गया है। 15 दिन में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मदकोट से बसंतकोट तक सड़क के निर्माण का काम दोनों ओर से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को काम तेजी से करने के लिए ज्यादा मजदूर और मशीनें लगाने को कहा गया है। जब तक बसंतकोट में मोटर पुल नहीं बन जाता तब तक वैली ब्रिज लगाया जाएगा। नदी को आरपार करने के लिए लगी गरारी की मरम्मत के लिए लोनिवि को निर्देश दिए गए हैं। बसंतकोट में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी काम तेजी से पूरे करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि गोरीपार के 13 गांवों के लोग 14 सितंबर से सामूहिक अनशन के लिए अडिग हैं। इनका नेतृत्व भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed