फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SFI on the performance of the DM office

एसएफआई का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बृहस्पतिवार को स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। सेवारत शिक्षक स्कूल में पढ़ाने के बजाए ट्यूशन पर ज्यादा ध्यान देते हैं और ट्यूशन नहीं पढ़ने वालों को फेल करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन


एसएफआई की ओर से डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रों का बड़ा हिस्सा कंप्यूटर ज्ञान से वंचित है। सरकारी स्कूलों में स्वच्छता, शौचालयों की व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े शौचालयों की मरम्मत नहीं की जा रही है। सरकारी छात्रवृत्ति देने में जान-बूझकर देरी की जाती है। अधिकारी शासन से बजट नहीं मिलने का बहाना बनाते रहते हैं।

 मिड-डे-मील के स्तर को जांचने वाला कोई नहीं है। छात्रों से ली जाने वाली फीस में सभी प्रकार के व्यय शामिल रहते हैं लेकिन समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रमों के बहाने अतिरिक्त राशि वसूली जाती है।


एसएफआई ने मांग की कि इन मामलों की जांच की जाए और व्यवस्था में सुधार लाया जाए। प्रदर्शन में मो. आदिल, मो. साहिल, अजीम राइन, गौरव उप्रेती, सोनाली, लक्ष्मी जोशी, किरन जोशी, मुकुल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed