फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sewer line will be laid in Rai, Punedi and Daula wards of Municipal Corporation

Pithoragarh News: नगर निगम के रई, पुनेड़ी और दौला वार्ड में बिछेगी सीवर लाइन

Mon, 24 Mar 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sewer line will be laid in Rai, Punedi and Daula wards of Municipal Corporation
पिथौरागढ़। नगर निगम बनते ही नगर के सभी हिस्सों में सीवर लाइन बिछाने की पहल शुरू हो गई है। पहले चरण में रई, पुनेड़ी और दौला वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। शहरी विकास विभाग से इसे स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही आगणन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सिल्थाम और टकाना सहित सीमित क्षेत्रों में 49 किमी लंबी सीवर लाइन बिछी है जबकि नगर के 40 वार्डों का दायरा 200 किमी से अधिक है। सीमित क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाए जाने से नगर क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अब नगर के सभी हिस्सों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण में रई, पुनेड़ी और दौला क्षेत्र को इसके लिए चिह्नित किया गया है, जिसके लिए स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

जल संस्थान के मुताबिक जल्द ही इसका आगणन तैयार कर शासन में भेजा जाएगा। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही रई, निराड़ा, पुनेड़ी और दौला में 8.25 एमएलडी क्षमता के चार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी अस्तित्व में आएंगे। सीवर लाइन बिछने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूषित होने से बचेंगे जल स्रोत, बीमारी का खतरा होगा कम
जल संस्थान के मुताबिक नगर क्षेत्र में मौजूद 25 से अधिक प्राकृतिक जल स्रोत दूषित हो चुके हैं। इसकी मुख्य वजह सीवर लाइन न होने से पिटों से इनमें रिसती गंदगी है। इन प्राकृतिक जल स्रोतों में सीवर सहित अन्य गंदगी के रिसाव से इसमें कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पनप गया है जो पीलिया और टायफायड का कारण बन रहा है। सीवर लाइन बिछने से प्राकृतिक जल स्रोत भी दूषित होने से बचेंगे और बीमारी का खतरा भी कम होगा।

कोट
नगर क्षेत्र के तीन वार्डों में सीवर लाइन बिछाने की स्वीकृति मिल चुकी है। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही नए एसटीपी भी बनाए जाएंगे। जल्द आगणन तैयार कर इसे शासन में भेजा जाएगा। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed