{"_id":"6217cf498a01c100543baf06","slug":"sever-line-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld454678130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में शहर के बचे हुए हिस्से में बिछेगी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में शहर के बचे हुए हिस्से में बिछेगी सीवर लाइन
पिथौरागढ़ क्षेत्र में बना सीवर ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। नगर के बचे हिस्से में शहरी विकास योजना से सीवर लाइन का काम किया जाएगा। इसके लिए एक साल पहले पेयजल निगम, एडीबी और पालिका के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नगर के कुुमौड़ और टकाना में सीवर लाइन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
शहरी विकास योजना के तहत 80 करोड़ रुपये की लागत से नगर के बचे हिस्से में सीवर लाइन का काम किया जाएगा। इस प्रस्ताव को शासन से संस्तुति मिल चुकी है। सीवर लाइन निर्माण के लिए एडीबी, पेयजल निर्माण और नगर पालिका के बीच एमओयू पर एक साल पहले हस्ताक्षर भी हो गए हैं। इसके तहत 400 करोड़ की लागत से सीवर लाइन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
एक पुरानी सीवर लाइन का भी सुधार होना है। इसलिए शासन की शहरी विकास योजना से राशि मिलने का इंतजार है। पेयजल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि सीवर लाइन निर्माण का जिम्मा पेयजल निगम को मिलने की उम्मीद है। इसलिए पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है। सीवर लाइन का निर्माण शुरू होने से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।