{"_id":"682b61d3bb36e3cafe0bd51b","slug":"seven-thousand-farmers-benefited-from-soil-health-card-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-127993-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लाभान्वित हुए सात हजार काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लाभान्वित हुए सात हजार काश्तकार
Mon, 19 May 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि विभाग ने अब तक जिले के लगभग सात हजार काश्तकारों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड से लाभान्वित किया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड एक मृदा परीक्षण रिपोर्ट है जो कृषि विभाग काश्तकारों को उनकी मृदा की गुणवत्ता और पोषक तत्वों के 12 पैरामीटर शामिल होने की जानकारी के साथ उपलब्ध कराता है।
विभाग को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के लिए 22.54 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विभाग काश्तकारों को मृदा में पीएच, ईसी, जीवाश्म कार्बोहायड्रेट, नाइट्रोजन, फास्फाेरस, पोटेशियम, सल्फर, जिंक, आयरन, कॉपर मैग्नीशियम, बोरान आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी देता है। रिपोर्ट के आधार पर काश्तकार मृदा में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं। इससे काश्तकारों को फसलों के बेहतर उत्पादन में सहायता मिलती है।
काश्तकार अपनी मृदा की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से काश्तकारों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी जाती है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मृदा की गुणवत्ता, बेहतर फसल उत्पादन, उर्वरक की मात्रा सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इनकी सहायता से काश्तकार अपनी फसलों का अच्छा उत्पादन और मृदा में पोषक तत्वों का पता लगा सकते हैं।