फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   seebeeteees ne durgam sela paas darra ka kiya saphal aarohan

सीबीटीएस ने दुर्गम सेला पास दर्रा का किया सफल आरोहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
seebeeteees ne durgam sela paas darra ka kiya saphal aarohan
माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और उनकी टीम ने राजे ज्यु के बेस के पास खोजा तालब। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने पहली बार सेला पास दर्रे में 5100 मीटर की ऊंचाई पर देश और सीबीटीएस संस्था का झंडा फहराया। इस टीम ने राजे ज्यु के बेस में एक खूबसूरत तालाब को भी खोजा है। इस ताल को आज तक किसी ने नहीं देखा था।
विज्ञापन

क्लाइंबिंग बियौंड द समिट्स (सीबीटीएस) टीम 18 किलोमीटर दुर्गम सेला पास दर्रा का सफल आरोहण कर धारचूला पहुंचीं। सेला पास दर्रा व्यास घाटी के कुटी गांव को दारमा घाटी के सेला गांव को जोड़ता है। इसे नामा पास के नाम से भी जाना जाता है। माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आदि कैलाश रेंज के नामा वैली में पर्वतारोहण की संभावनाओं को तलाशना और क्षेत्र के युवाओं को अपने पूर्वजों के उपयोग किए जाने वाले हिमालय दर्रों को जीवंत करना है। टीम 9 से 16 अक्तूबर के बीच नामा वैली के आसपास क्षेत्रों का भ्रमण किया और चिपेदं पीक (पीकॉक पीक), राजे ज्यु पीक में रेकी की।
विज्ञापन

बुजुर्ग कुंदन ने सेला पास कई बार किया पार
धारचूला (पिथौरागढ़)। योगेश गर्ब्याल ने बताया कि टीम के सदस्यों को कुटी गांव के बुजुर्गों ने सेला पास और क्षेत्र के पुराने किस्से भी सुनाए। कुटी गांव के 80 वर्षीय कुंदन सिंह कुटियाल एकमात्र ऐसे बुजुर्ग हैं, जिन्होंने सेला पास को कई बार पार किया है। क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार दशकों पहले दोनों घाटी के लोग स्योनो ला और सेला से आवागमन करते थे। पर समय के साथ और ग्लेशियर के पिघलने से यह रास्ता पहले की अपेक्षा कठिन और दुर्गम होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed