{"_id":"604ba16b8ebc3ec4965b28cf","slug":"security-wall-damage-pithoragarh-news-hld417953454","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की लागत से बनी दीवार कार्य पूरा होते ही धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख की लागत से बनी दीवार कार्य पूरा होते ही धड़ाम
विज्ञापन
थल मुनस्यारी सड़क पर लाखों की लागत से ढही सुरक्षा दीवार।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर सैनिक विश्राम गृह के पास बनी 2.30 लाख रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार ढह गई। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने भी ध्यान नहीं दिया।
थल-मुनस्यारी सड़क पर लोनिवि ने 2.30 लाख की लागत से ठेकेदार से स्क्रबर से लगी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया। ठेकेदार ने 10 से 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया, लेकिन निर्माण पूरा होते ही दीवार एक तरफ ढह गई।
सूत्रों की मानें तो विभाग ने ठेकेदार को 36 फीसदी से कम पर टेंडर दिया था। दीवार गिरने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोनिवि के एई पीपी गोस्वामी ने बताया कि अभी ठेकेदार को आंशिक भुगतान किया गया है। टूटी दीवार को उसी से दोबारा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह धर्मशक्तू ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। कहा कि अगर विभागीय अभियंता मौके पर जाते तो ऐसा नहीं होता। कहा कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र दीवार नहीं बनाई गई तो जनता आंदोलन करेगी।