फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Security link from Milam to Lipulek on China border

चीन सीमा पर मिलम से लिपुलेख तक कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Security link from Milam to Lipulek on China border
पिथौरागढ़। चीन से चल रही तनातनी के बीच पिथौरागढ़ जिले के मिलम और लिपुलेख में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि लिपुलेख सीमा पर ड्रैगन ने अभी तक कोई हरकत नहीं की है।
विज्ञापन

लद्दाख में चीनी सैनिकों की हरकतों के बाद पिथौरागढ़ जिले की चीन से लगी सीमा पर मिलम से लिपुलेख तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सेना और आईटीबीपी के जवान चीन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय वायु सेना के जेट फाइटर भी लगातार सीमा की टोह ले रहे हैं। चीन के साथ ही नेपाल की सीमा पर भी नजर रखी जा रही है। चीन और नेपाल सीमाओं पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं। दिन में लगातार गश्त करने के साथ ही रात में सीमा की निगरानी के लिए नाइट विजन उपकरणों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन

सेटेलाइट से मिल रही ड्रैगन की गतिविधियों की जानकारी
पिथौरागढ़। भारतीय सीमा के निकट ड्रैगन लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। पिछले दिनों एक हजार सैनिक तैनात करने, पाला में सैन्य छावनी बनाने और पवित्र कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में मिसाइल बेस बनाने की चीन की हरकतों की जानकारी सेटेलाइट के माध्यम से मिल चुकी है। हालांकि चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं भी पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed