फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM Tejm planted in the court of public

एसडीएम ने तेजम में लगाया जनता दरबार

Sat, 30 May 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 May 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
 एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने तेजम जीआईसी में जनता दरबार लगाकर तमाम समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों की शिकायत पर तेजम तल्ला बाजार की सड़क में फैली झाड़ियों को साफ करने के साथ ही निकास नालियों को खोलने के आदेश लोनिवि को दिए। लोगों ने तेंदुए द्वारा मारे गए जानवरों का मुआवजा न मिलने का मामला उठाया। एसडीएम ने वन विभाग को प्रभावित पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने के आदेश दिए।  बिजली विभाग से आंतरिक लाइनों को ठीक करने को कहा। एसडीएम ने पटवारियों को किसानों को मुआवजा बांटने के आदेश देते हुए कहा कि जहां-जहां क्षति का आंकलन नहीं हुआ है, वहां तत्काल आंकलन किया जाए। जनता दरबार में विभिन्न  प्रमाणपत्रों के 45 आवेदन पत्र स्वीकार किए गए। उद्यान विभाग ने सब्जी का बीज बांटा।

एसडीएम ने जाकुला, रामगंगा का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग को तटबंध निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनता दरबार में डा. केेएस रावत, पशु चिकित्सक डा. संजय बसेड़ा, सहायक पूर्ति निरीक्षक पीसी ओझा, जीआईसी के प्रधानाचार्य भवान राम, सीआरसी समन्वयक गोविंद सिंह राणा, प्रधान लक्ष्मण सिंह महर, पूर्व प्रधान तुलसी देवी, हरीश रावत, जयराज कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed