फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM office seeks compensation

मुआवजा मांगने एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Tue, 18 Dec 2018 10:33 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 18 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
SDM office seeks compensation
ग्रामीणों के साथ वार्ता करते एसडीएम और बीआरओ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान टूटे मकानों और जमीन का मुआवजा देने की मांग को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर 25 दिसंबर के बाद मुआवजा बांटने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


सरमोली, शंखधुरा, जैंती और दरकोट के ग्रामीण मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि बीआरओ द्वारा बगैर मुआवजा दिए मार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसमें कई लोगों के मकान टूट गए हैं और कई के टूटने की जद में हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी के नेतृत्व में बीआरओ के सीओ लल्लन कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बीआरओ का कहना था कि जमीन का मुआवजा तहसील को दे दिया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो और धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान निर्णय हुआ कि 25 दिसंबर तक सभी के सुझाव और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आकलन और सर्वे कर मुआवजा बांटा जाएगा। बैठक में तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, कमल उपाध्याय, नरेंद्र कोरंगा, करन सिंह रावत, धाम सिंह, भागीरथी देवी, कुंदन सिंह, हरीश राम, सुरेश गिरि, दिनेश आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed