फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM angry over not acting on thugs

एसडीएम ने राजस्व पुलिस को दिए प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
SDM angry over not acting on thugs
गहनों की सफाई के नाम पर सोना ठगने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उप जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गहनों की सफाई के नाम पर सोमवार को दो ठगों सूरज शाह निवासी मुंगेर और बिजेंद्र कुमार शाह निवासी भागलपुर, बिहार ने पातली गांव में लक्ष्मी देवी (90), पार्वती देवी (55) के गलोबंद की सफाई की। लक्ष्मी देवी के पुत्र हयात सिंह ने बताया गलोबंद का वजन दो तोला दो आना था। सफाई के बाद उसका वजन तोला गया तो वह एक तोला छह आना ही रह गया।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायतकर्ता पर समझौते का दबाव बनाकर आरोपियों को छोड़ दिया गया। इस मामले में एसडीएम केएम गोस्वामी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर राजस्व पुलिस से गहरी नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षक हरीश गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हयात सिंह को बुलाकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बुधवार को हयात सिंह अपनी मां लक्ष्मी देवी को लेकर न्याय के लिए देवी के दरबार गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed