फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scout Guide Master

अस्पताल, सिलिंडर वितरण स्पॉट में मदद के लिए तैयार रहेंगे स्काउट-गाइड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Scout Guide Master
थिरागढ़ में लोगों की मदद को तैयार स्काउट-गाइड मास्टर और रोवर-रैंजर्स। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए स्काउट-गाइड मास्टर और रोवर-रैंजर्स भी मदद के लिए आगे आ गए हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में लोगों की मदद के लिए 50 स्काउट-गाइड और रोवर-रैंजर्स प्रतिदिन अस्पताल से लेकर सिलिंडर वितरण स्पॉट में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासन को सहयोग देने के लिए स्काउट-गाइड मास्टर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार से मिले। डीएम ने इस पहल के लिए सराहना की। डीएम से मिलने वालों में स्काउट गाइड जिला कमिश्नर रामलाल सागर, स्काउट मास्टर महेंद्र सिंह रावत, जिला स्काउट संस्था के विण ब्लाक के सचिव एआर दताल, जिला सचिव प्रकाश उप्रेती, अजय सार्की सचिव गंगोलीहाट, सतीश चंद्र भट्ट, भुवन चंद्र उप्रेती, हयात गिरी आदि शामिल रहे। जिला स्काउट संस्था के सचिव एआर दताल ने बताया कि स्काउट गाइड मास्टर लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। जरूरी सामान की होम डिलीवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed