फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School walk breaks

स्कूल जाने वाला पैदल रास्ता टूटा

Sat, 29 Jul 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट Updated Sat, 29 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
School walk breaks
मदकोट में रास्ता टूटने से परेशान स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मदकोट कस्बे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर को जाने वाला पैदल रास्ता शुक्रवार रात आई बारिश से टूट गया है। रास्ता टूटने से वहां 30 फुट का गहरा गड्ढा बन गया है। इस कारण बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को स्कूल से घर आते समय बच्चों को छोड़ने के लिए विद्यालय के शिक्षकों को जाना पड़ा। रास्ता टूटने से अभिभावक चिंता में हैं। उनको रास्ता ठीक होने तक बच्चों को छोड़ने के लिए जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


अभिभावक जगदीश उप्रेती ने बताया कि शिशु मंदिर में पढ़ने वाले कई बच्चे इसी रास्ते से आते-जाते हैं। इसके अलावा पास के भकुना तोक के लोग भी इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। रास्ता टूटने से बच्चों के लिए खतरा हो गया है। रास्ते का थोड़ा सा कोना बचा है। यदि संतुलन बिगड़ा तो कोई भी इस गड्ढे में गिर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने रास्ते की मरम्मत करने की मांग की है। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज पांडे ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश के बाद खराब रास्ता पार कराने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने भी रास्ते की मरम्मत करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed