फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School vehicles stuck in traffic jam in the city

Pithoragarh News: नगर में जाम में फंसे स्कूली वाहन

Mon, 05 Aug 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
School vehicles stuck in traffic jam in the city
बेड़ीनाग बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह-शाम जाम लग रहा है। जाम में स्कूली वाहन फंसे रहे। इससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में आड़े तिरछे खड़े वाहनों की वजह से जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

नगर में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। वाहन स्वामी आड़े तिरछे वाहन खड़े कर आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद नगर में जाम अक्सर लग रहा है। सोमवार को नगर के खेतीखान सड़क पर जाम लगा रहा। इसमें दोपहर के समय स्कूली और दोपहिया वाहन फंसे रहे। खेतीखान सड़क किनारे कलेक्ट्रेट, सूचना विभाग, ब्लाॅक, सीएमओ ऑफिस, कोर्ट, तहसील और अन्य ऑफिस हैं। यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि लोगों को यातायात को लेकर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए चालानी कार्रवाई भी समय-समय पर की जाती है। संवाद
विज्ञापन


...............
बेड़ीनाग में जाम से यात्री बेहाल

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में जाम की समस्या आम हो गई है। बाजार में जाम लगने से घंटों तक वाहन फंस रहे हैं इससे यात्रियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी मुख्य बाजार में सुबह से ही जाम की स्थिति रही। जाम से बाजार में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटों लगे जाम से यात्रियों के साथ ही राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों वाहन में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों को पार्क किया जा रहा है जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। लोगों ने पुलिस से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिन के समय भारी वाहनों को बाइपास से भेजने की मांग की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed