फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School children carrying 1.5km away water

डेढ़ किमी दूर से पानी ढो रहे स्कूली बच्चे

Thu, 11 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
School children carrying 1.5km away water
पेयजल संकट - फोटो : amar ujala

विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत ग्राम पंचायत न्वाली में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि यहां स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन और अपने पीने के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के 80 परिवार भी पूरे दिन सिर्फ पानी की व्यवस्था करने में जुटे रहते हैं। यह मामला लेकर बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान एवं गांव के अन्य लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान लीला जोशी ने बताया कि न्वाली गांव के लिए 1982 में भौनियाउडार नामक स्रोत से 13 किलोमीटर लंबी पेयजल योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना अब कई जगह टूट गई है। इस कारण गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। योजना से गांव के प्राथमिक स्कूल और जूनियर हाइस्कूल को भी पानी दिया जाता है। प्राथमिक स्कूल में 65 और जूनियर हाइस्कूल में 52 बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों के सामने पिछले एक महीने से मध्यान्ह भोजन तैयार करने की समस्या पैदा हो गई है। बच्चे डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढो रहे हैं। प्रधान ने बताया कि गांव के लिए एकमात्र पेयजल लाइन है। स्रोतों और आसपास के गधेरों का पानी भी सूख गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि यह पेयजल योजना ग्राम पंचायत के अधीन की गई है। ग्राम पंचायत के पास 13 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए पैसा नहीं है। प्रधान ने डीएम से मांग की कि इस योजना की मरम्मत के लिए जल संस्थान को आदेश जारी किए जाएं और पेयजल संकट शीघ्र दूर किया जाए। उनका कहना है कि पेयजल योजना के पुनर्गठन की जरूरत है। प्रधान ने कहा कि कम से कम स्कूली बच्चों की समस्या को देखते हुए तो इस योजना की मरम्मत की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed