फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scholarships performance against cuts

छात्रवृत्ति में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Scholarships performance against cuts

अंबेडकर छात्रावास में रहने वाले छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में कटौती की गई है। इसके खिलाफ बुधवार को छात्रों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि जो विद्यार्थी छात्रावास में नहीं रहते उनको तो छात्रवृत्ति की पूरी राशि का भुगतान हो रहा है लेकिन छात्रावास में रहने वालों की छात्रवृत्ति में भारी कटौती की जा रही है।

विज्ञापन


छात्रों ने सीडीओ विनोद गिरी को छात्रवृत्ति में की जा रही कटौती का पूरा ब्योरा सौंपा। छात्रों का कहना है कि जब कटौती का कारण पूछा जाता है तो इसे छात्रावास के खर्च के रूप में शामिल करने की बात कही जाती है। सीडीओ ने कहा है कि वह इस बात का पूरा पता लगाएंगे कि आखिर किन कारणों से छात्रवृत्ति काटी जा रही है।
विज्ञापन


छात्रों की ओर से दी गई लिस्ट के अनुसार छात्रवृत्ति में कम से कम 75 प्रतिशत तक कटौती हो रही है। छात्रों का कहना है कि यदि यह कटौती बंद नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। सीडीओ के आश्वासन के बाद छात्रों को यकीन है कि कुछ समाधान जरूर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में छात्रावास के अध्यक्ष सूरज विश्वकर्मा, चारू चंदन, बलवंत कुमार, कमलेश कुमार, जगदीश राम, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार, किशोर राम समेत अन्य छात्र शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed