{"_id":"5ae9edb84f1c1b3a0b8b7bb5","slug":"sbi-stops-withdrawal-of-over-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने 50 हजार के ऊपर की निकासी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई ने 50 हजार के ऊपर की निकासी रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 May 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नकदी की किल्लत के चलते बैंक में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकदी संकट फिर गहरा गया है। जिले की मुख्य चेस्ट खाली होने की कगार पर आ गई है। चेस्ट में एक दिन के लेनदेन के लिए नकदी नहीं बची है। इस कारण उपभोक्ताओं को मांग के मुताबिक रकम नहीं मिल पा रही है। एसबीआई ने नकदी की कमी को देखते हुए 50 हजार के ऊपर की निकासी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसबीआई की मुुख्य शाखा की चेस्ट से ही जिले भर को नकदी की आपूर्ति की जाती है। पिछले तीन माह से बैंकों में नकदी की समस्या बनी है। बैंकों से नकदी की मांग बढ़ती जा रही है। जमा कम और निकासी ज्यादा हो रही है। रिजर्व बैंक से भी मांग के मुताबिक नकदी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते बैंक उपभोक्ताओं की बड़ी और एकमुश्त रकम की निकासी नहीं कर रहे हैं। नकदी की कमी के चलते अधिकतर एटीएम शोपीस बने हैं। चेस्ट में एक दिन के खर्च के लिए भी नकदी नहीं बची है।
विज्ञापन
ऐसे में बैंक ने 50 हजार रुपये से अधिक निकासी पर रोक लगा दी है। जरूरी हालातों में ही बैंक बड़ी रकम का भुगतान कर रहे हैं। पिथौरागढ़ से लेकर मुनस्यारी, धारचूला, बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट, गंगोलीहाट, झूलाघाट, कनालीछीना आदि सभी क्षेत्रों में नकदी की समस्या बनी है। जिला लीड बैंक अधिकारी प्रवीन कुुमार का कहना है कि एक-दो दिन के भीतर आरबीआई से नकदी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद नकदी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
55 एटीएम बने शोपीस, बैंकों में भीड़
जिले के 67 में से 55 एटीएम नकदी की कमी के चलते शोपीस बने हैं। इन एटीएम में काफी समय से नकदी नहीं डाली गई है। अकेले मुख्यालय में ही 20 एटीएम शोपीस बने हैं। एटीएम बंद होने से बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ गई है। शाखाओं में लंबी कतार लगाने के बाद नकदी मिल पा रही है। इधर, मुख्यालय के आईडीबीआई, एक्सिस, ओबीसी, सेंट्रल बैंकों के एटीएम में बुधवार को नकदी डाली गई। इन चुनिंदा एटीएम पर दिनभर लोगों की कतार लगी रही। शाम तक ये एटीएम भी खाली हो गए।