{"_id":"57715cf04f1c1b857d79b3e7","slug":"sbi-munsyari-customer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी एसबीआई में धन की कमी, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी एसबीआई में धन की कमी, ग्राहक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई मुनस्यारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में धन की कमी से लेनदेन ठप हो गया है। बैंक से पैसा न निकलने से ग्राहक परेशान हो गए हैं। धन निकासी के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, उन लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। ग्राहकों में बैक में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
लोग धन निकासी के लिए बैंक पहुंच रहे हैं, बैंक कर्मी धन न होने की बात कहकर ग्राहकों को वापस कर दे रहे हैं। पातों निवासी हरीश सिंह ने कहा कि उन्हें किसी काम के लिए धन की आवश्यकता थी। बैंक से अपना ही धन नहीं मिल पा रहा है। जब बैंक से अपना ही धन नहीं मिल पाता है तो बैंक में धन रखने का लाभ क्या है। सेविला निवासी हरीश चंद्र, तल्ला घोरपट्टा निवासी प्रकाश सिंह बैंक से धन न मिलने काफी परेशान थे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि बच्चे बाहर पढ़ते हैं। गर्मियों के अवकाश के बाद बच्चों को स्कूल भेजना है। बैंक से धन नहीं निकल पा रहा है। इन लोगों ने बैंक की अव्यवस्थाओं पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बैंक को व्यवस्थाओं में सुधार लाना होगा। अन्यथा वह लोग अन्य बैंकों में खाते खोलने पर विचार करेंगे। उधर, शाखा प्रबंधक प्रताप सिंह पांगती का कहना है कि जल्दी ही यह समस्या दूर हो जाएगी। धन की कमी क्यों है, इसका उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन