फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SBI fixed 20 thousand limit

एसबीआई ने तय की 20 हजार की लिमिट

Mon, 07 May 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Mon, 07 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
SBI fixed 20 thousand limit
पिथौरागढ़ में नकदी किल्लत के चलते एटीएम के आगे लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

जिले में नकदी संकट इतना गहरा गया है कि प्रमुख सरकारी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों के लिए 20 हजार निकासी की लिमिट तय कर दी है। कमोबेश दूसरे सरकारी और निजी बैंकों से भी बड़ी रकम नहीं दी जा रही है। नकदी की कमी से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं डीडीहाट में तो और भी हालात खराब हैं, यहां दो हजार रुपये से ज्यादा रकम देने में बैंक हाथ खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को नकदी की कमी के बीच खुले बैंकों में सुबह से भीड़ लगी रही। अधिकतर एटीएम बंद होने से लोगों ने पासबुक और चेक लेकर बैंक शाखाओं का रुख किया। लेकिन बैंकों से भी ग्राहकों को मांग के मुताबिक नकदी नहीं मिल पाई। सहालग की तैयारी करने वाले ग्राहकों को शादी का कार्ड दिखाने के बाद बमुश्किल 50 हजार का भुगतान किया गया। मांग के मुताबिक नकदी नहीं मिलने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। जरूरतमंद लोगों ने जैसे-तैसे नगदी का बंदोबस्त किया। कई लोगों ने सगे-संबंधियों और मित्रों से उधार रुपये मांगे हैं। डीडीहाट में भी नकदी की कमी के चलते एसबीआई का करेंसी चेस्ट खाली होने के कगार पर है।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक डीडीहाट अपनी आठ शाखाओं के अलावा सात अन्य बैकों को नगदी की आपूर्ति करता है। ऐसी स्थिति में दूसरे बैंकों की जरूरत तो दूर एसबीआई खुद की जरूरत पूरी करने में असमर्थ नजर आ रहा है। इन हालातों में बैंक ने ग्राहकों को दो हजार की नकदी से ज्यादा नहीं दी। प्रबंधक रतन सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक से 100 करोड़ की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं हुई है। बैंक में जमा होने वाली रकम से ही भुगतान किया जा रहा है। इधर, बैंकों से मांग के मुताबिक नकदी नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बनी है। सहालग की तैयारी में जुटे परिवारों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले एटीएम से मिली राहत
सोमवार को मुख्यालय के कुछ निजी बैंकों के एटीएम खुलने से लोगों को कुुछ राहत मिली। इन एटीएम पर दिनभर लोगों की कतार लगी रही। नगर के ओबीसी, सेंट्रल बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई में लंबे इंतजार के बाद लोगों को नकदी मिली। हालांकि दोपहर बाद तक ये एटीएम भी खाली हो चुके थे। जबकि नगर के एसबीआई समेत अन्य बैंकों के 12 एटीएम दिनभर शोपीस बने रहे। अधिकतर एटीएम बंद होने से बैंक शाखाओं पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed