{"_id":"6a95d1d26361ed87270770d3","slug":"munsiyari-fc-thrashed-mount-baljuri-5-1-pithoragarh-news-c-8-hld1045-825152-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी एफसी ने माउंट बल्जूरी को 5-1 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी एफसी ने माउंट बल्जूरी को 5-1 से रौंदा
Tue, 01 Sep 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में स्वर्गीय चंदन राम दास की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुनस्यारी एफसी ने एकतरफा मुकाबले में माउंट बल्जूरी को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में जुटे।
मुख्य अतिथि नरेंद्र खेतवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद धनराशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मुकाबले में भूपाल नेगी और सनम पुन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महेश पंत और आकाश कुमार ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। यहां क्लब अध्यक्ष मनोज कपकोटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह, कुलदीप मेहरा, कमल साह जगाती, धीरज मेहरा, रमेश तिवारी आदि मौजूद थे।